जडेजा की फिरकी में फसा इग्लैण्ड, भारत ने इग्लैण्ड को 434 रनो से हराया

India beat England by 434 runs

भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई।

टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत दिसंबर 2021 में हासिल की थी. तब भारत ने न्यूजीलैंड को वानखेड़े टेस्ट मैच में 372 रनों से हराया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 33 रन मार्क वुड ने बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. वहीं कुलदीप यादव को भी दो विकेट हासिल हुआ। रवींद्र जडेजा मैन ऑफ़ द मैच रहे।

इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को 126 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 430 रन यानी कुल बढ़त 556 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 236 गेंद पर 14 चौके और 12 छक्के बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सरफराज ने 72 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 158 गेंद में 172 रन की तूफानी साझेदारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *