अशोक के लिए जंगल में भटक रहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) ,  बोलीं – मर्डर तो मर्डर है…

Teaser of Alia Bhatt's new series Poacher out

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आने वाली सीरीज ‘पोचर’ ( Poacher ) को लेकर सुर्खियों में है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने इसकी पहली झलक शेयर की है, जैसे ही टीजर वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इसे देखकर सीरीज के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

पोचर ( Poacher ) से आलिया भट्ट की पहली झलक सामने आई है। इसमें कुछ पुलिसकर्मी जंगल में हैं। आलिया भी उनके साथ हैं। वो कह रही हैं, अशोक का मर्डर सुबह 9 बजे रिपोर्ट हुआ। इस महीने का तीसरा हादसा। अशोक बस 10 साल का था। उसकी बॉडी को पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दी गई थी। उसने अपने हत्यारों को देखा तक नहीं। उनको लगता है कि वो बच जाएंगे, लेकिन नहीं। बस इसलिए कि अशोक हम में से एक नहीं था, ये क्राइम छोटा नहीं हो जाता, क्योंकि मर्डर मर्डर है। इसकी कहानी भारतीय वन सेवा अधिकारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं, पुलिस कांस्टेबलों और अच्छे लोगों के एक ग्रुप पर आधारित है, जिन्होंने इस इन्वेस्टिगेटिव को ट्रैक करने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डाल दी।

बता दें कि आलिया भट्ट की इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा। आलिया की अपकमिंग सीरीज एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम सीरीज है, जो रियल इवेंट्स पर बेस्ड है। जो भारतीय इतिहास में हाथी दांत के अवैध शिकार के सबसे बड़े गिरोह का पता लगाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *